Top News

निघासन में बाढ़ का कहर: ग्रंट-12 पहुंचे जिलाधिकारी, ग्रामीणों का जाना हाल


 निघासन-खीरी। रविवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांव ग्रंट नंबर 12 पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने मौके पर चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ और कटान की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने को कहा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से राहत सामग्री, बचाव कार्य और ग्रामीणों की जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने के लिए भी कहा गया। इस दौरान एसडीएम यदुवीर सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह समेत राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post