Top News

सिंगाही की बेटी ने बढ़ाया नगर का मान: नैंसी लोधी ने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण की UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा

सिंगाही (लखीमपुर-खीरी)
नगर पंचायत सिंगाही कस्बा के लिए गर्व का क्षण है। नगर पंचायत सिंगाही के निवासी एवं खैरीगढ़ साधन सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार लोधी जी की पुत्री *नैंसी लोधी* ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) की परीक्षा को अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
नैंसी की इस शानदार सफलता की खबर मिलते ही पूरे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस उपलब्धि पर नगर पंचायत सिंगाही के वार्ड नं. 5 के सभासद राहुल गुप्ता और बिलराया क्रय-विक्रय समिति के डायरेक्टर अनुराग पुरवार ने नैंसी के आवास पर पहुंचकर उसे मिठाई खिलाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राहूल ने नैंसी की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता नगर की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने नैंसी को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर परिवारजनों, शुभचिंतकों और नगर के गणमान्य लोगों ने भी नैंसी को बधाइयां।

Post a Comment

Previous Post Next Post