Top News

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

सिंगाही-खीरी। थाना सिंगाही पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम से जुड़े दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम भैरमपुर निवासी ध्रुव पुत्र हरद्वारी (44 वर्ष) तथा विनोद पुत्र रामविलास (35 वर्ष) को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में थाना बेलरायां में दर्ज मामलों में न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल दुष्यंत यादव एवं कांस्टेबल छत्रपाल सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post