Top News

विभिन्न गांवों से कांवड़ियों का जत्था छोटी काशी के लिए रवाना

निघासन खीरी। सावन के महिने में शिव भक्तो ने प्रसिद्ध शिव मंदिरों में जलाभिषेक करनें के लिए बोल बम के नारे लगाते हुए पैदल डीजे की धुन पर नाचते गाते शिव नगरी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए वहीं जगह जगह शिव भक्तो के ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था की गयी है इसके अलावा पुलिस प्रशासन भी जगह जगह कांवड़ियों का विशेष ध्यान सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना किया जाता है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत बौधिया कला के मजरा रमुआपुर से कावर यात्रा रवाना हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरयू नदी से जलभर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा रवाना इस कांवड़ यात्रा में सुरेश कुमार, छोटेलाल, रामबहादुर, पंकज कुमार ,मुनेश कुमार सहित सैकड़ों कांवरिया भक्त गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए इस मौके पर तिलकरम यादव ने सभी कांवरिया भक्त गणों को जलपान कराकर गोला के लिए रवाना किया। इसके अलावा लुधौरी,खैराहनी, बल्लीपुर,मुर्गहा, पतियां, मझगई, बम्हबनपुर, रामपुरवा सहित विभिन्न गांवों से कावड़ यात्रा छोटी काशी के लिए रवाना हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post