Top News

निर्माणाधीन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के निर्माण पर उठे सवाल, लिंटर और बीम में दिखी लचक


तिकुनियां-खीरी। कड़िया पंचायत में निर्माणाधीन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।


डांगा गांव निवासी हरपाल और सुरेश ने बताया  कि भवन का लिंटर पड़ने के बाद ही छत में लगी बीम में लचक दिखाई देने लगी है। निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई सरिया भी मानक के अनुरूप नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लिंटर में पर्याप्त और निर्धारित मानक के अनुसार सरिया नहीं डाली गई, जिसके चलते छत में लचक की स्थिति भी सामने आई है।


बीम के निर्माण में भी मसाले की पर्याप्त मात्रा नहीं होने का आरोप है। कई स्थानों पर सरिया स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा कथित तौर पर मानकों की अनदेखी कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, गांव वालों का कहना है कि भवन की मजबूती रामभरोसे है और भविष्य में मरीजों व चिकित्सकीय स्टाफ की सुरक्षा चिंता का विषय  है।

Post a Comment

أحدث أقدم