निघासन खीरी। तहसील क्षेत्र में तेंदुए की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार रात बल्लीपुर गांव में एक तेंदुए ने किसान के गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मचा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बल्लीपुर निवासी राजू की गाय का बछड़ा घर के बाहर बंधा था। रविवार शाम के समय घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर झाड़ियों की ओर ले गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ बछड़े को लेकर जंगल की ओर भाग चुका था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से तेंदुआ गांव के आसपास देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गांव में पिंजरा लगाया जाए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए ताकि तेंदुए को जल्द पकड़ा जा सके और किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके। इस बाबत ड्यूटी रेंजर मनोज कुमार यादव ने बताया कि बल्लीपुर में तेंदुए ने पालतू गाय के बछडे़ को शिकार कर लिया है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।गांव में पिंजरा भेजा जा रहा है।
बल्लीपुर में तेंदुए का आतंक: गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
Tarai Ki Aawaj
0

إرسال تعليق