निघासन-खीरी। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी एवं हानिकारक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया। गुरुवार को खाद्य निरीक्षक अनुपम यादव ने निघासन, बेलरायां, बम्हनपुर और झंडी क्षेत्र में मिष्ठान की दुकानों का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। जांच के दौरान कई दुकानों पर मिले केमिकल एवं हानिकारक खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा दुकानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के कड़े निर्देश दिए। खाद्य निरीक्षक अनुपम यादव ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सामग्री का प्रयोग पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की कार्रवाई से मिष्ठान विक्रेताओं में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रक्षाबंधन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिष्ठान दुकानदारों में मचा हड़कंप
Tarai Ki Aawaj
0

Post a Comment