Top News

भारतीय किसान यूनियन के प्रयास से तिकुनिया को मिली बड़ी सौगात, बिजली समस्या खत्म

 

तिकुनियां-खीरी। इलाके में बिजली कटौती, जंफर उड़ने सहित अन्य समस्याओं से निजात दिलाने को लेकर 5 एमबीए का एक ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग किसान संगठन और ग्रामीणों द्वारा महकमे से की गई थी। ट्रांसफार्मर स्वीकृति होने के बाद भी न लगने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल सचिव जयमल सिंह ने दो बार उपकेंद्र पर धरना भी दिया जिसमें अन्य कई संगठनों का भी सहयोग रहा। किसान संगठनों और ग्रामीणों के भारी दबाब के चलते यह ट्रांसफार्मर बीती 22 अगस्त को शुरू हो गया है। मंडल सचिव जयमल सिंह ने किसानो,ग्रामीणों को सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और एकजुटता से किसानों व ग्रामीणों की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हुआ तथा पाँच एमबीए के ट्रांसफार्मर लगने का कार्य पूर्ण हुआ। उन्होंने

इस कार्य में सहयोग एवं सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए विभाग के जेई ,एसडीओ तथा अधिशासी अभियंता का भी आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

أحدث أقدم