Top News

डॉ. अनिल वर्मा के निधन पर निघासन सीएचसी में शोक सभा

 


निघासन (लखीमपुर खीरी)। डॉ. अनिल वर्मा के निधन के बाद मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निघासन में शोक सभा का आयोजन किया गया। डॉ. अनिल वर्मा की तैनाती निघासन सीएचसी में भी रह चुकी थी। उनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित होते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

डॉ. अनिल वर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए निघासन सीएचसी परिसर में आयोजित शोक सभा में सीएचसी प्रभारी डॉ. कुलदीप समेत सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post