कार्यक्रम में शामिल किसान
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां की ओर से शनिवार को सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को मिल द्वारा किए गए गन्ना सर्वे का विवरण दिखाया गया तथा आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पहुंचे चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी त्रिलोकी सिंह एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने किसानों से अपील की कि वे अपने सट्टे में दर्ज पेड़ी एवं पौधा गन्ना, मिल में दर्ज खाता संख्या तथा आधार संख्या का भली-भांति मिलान कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर गन्ना पर्यवेक्षक सी.पी. सिंह, नामित सभासद उमाकांत कटियार, पूर्व सभासद महेश सिंह, कृष्ण बहादुर सेन, शिवपाल सिंह, रामस्वरूप जायसवाल, अनिल सिंह, कपिल ओझा, करण गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, रामशंकर गुप्ता, अनिल गुप्ता, सृजन पनेरू, अभय शाह, अरविंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन विराग विक्रम शाह (बिन्नी) के आवास पर किया गया।
कृषि संवाददाता : विजयराज सिंह
Post a Comment