निघासन-खीरी। निघासन तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह निघासन पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एडीएम तहसीलदार देवेंद्रमणि त्रिपाठी, कानूनगो देशराज वर्मा, लक्ष्मण यादव, लेखपाल कृष्णकुमार शर्मा तथा आपदा मित्र रवि तिवारी व राजाबाबू के साथ बैलहा के मजरा जीत पुरवा पहुंचे। अधिकारियों ने गांव की पुलिया तक पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जानीं। ग्रामीणों ने बाढ़ से उत्पन्न परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों की मांग पर मौके पर एक अतिरिक्त नाव की व्यवस्था कराई गई। साथ ही ग्रामीणों के लिए लंच पैकेट भी उपलब्ध कराए गए। एडीएम ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित ग्रामीणों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Post a Comment