Top News

अवैध शराब के कारोबार पर आबकारी-पुलिस का शिकंजा, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद

 

निघासन-खीरी। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और तिकोनिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तिकोनिया व रायपुर क्षेत्र में दबिश दी। अलग-अलग स्थानों से टीम ने करीब 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त के आदेश तथा जिलाधिकारी खीरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी खीरी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक निघासन और थाना तिकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने रायपुर और तिकोनिया क्षेत्र में छापेमारी की।

टीम को तिकोनिया क्षेत्र से करीब 20 लीटर तथा रायपुर से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। कुल 45 लीटर शराब बरामद होने के बाद संबंधित मामले में थाना तिकोनिया में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का निर्माण, बिक्री अथवा भंडारण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post