प्रभारी निरीक्षक जेबी सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम डिगनिया तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले नेपाल के बेतड़ी जिले के पाटन नगरपालिका वार्ड नंबर तीन निवासी बिनोद प्रसाद भट्ट उर्फ विशाल पुत्र केशव दत्त भट्ट की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 4.36 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुई।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना गौरीफंटा में मुकदमा अपराध संख्या 22/26 के तहत धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसका चालान कर दिया गया।
कार्रवाई में थाना गौरीफंटा पुलिस के उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार और कांस्टेबल हेमंत कुमार तथा एसएसबी एफ कंपनी गौरीफंटा, 39वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट रवि कुमार समोता सहित टीम के जवान शामिल रहे।

إرسال تعليق