लखीमपुर खीरी। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में लखीमपुर खीरी जिले के आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही खीरी जिले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि सभी मजदूर मध्य प्रदेश के गोहद इलाके में धान रोपाई का काम करने गए थे। काम पूरा होने के बाद वे वापस अपने घर लखीमपुर खीरी लौट रहे थे। इसी दौरान छीमका गांव के पास उनका वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है। पुलिस द्वारा जारी मृतकों की सूची के अनुसार उपदेश पुत्र मोहन, अमर सिंह पुत्र वंशीधर और सुखदेव पुत्र कंचन, निवासी ग्राम बेला तुरसिया, लखीमपुर खीरी शामिल हैं। इनके अलावा गुड्डू पुत्र प्रहलाद पासी (45 वर्ष), निवासी किशनपुर, थाना पसगवां; रजनीश पुत्र कंचनलाल पासी (30 वर्ष), निवासी ग्राम बेला तुरसिया, थाना मोहम्मदी; तथा सुभाष पुत्र कमलेश (30 वर्ष), निवासी हन्ना निझली, थाना मोहम्मदी की भी हादसे में मृत्यु हुई है। दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं इस हादसे में छब्बीस लोग घायल हैं उनकी भी सूची जिला प्रशासन की ओर से सार्वजनिक कर दी गई है। हादसे की सूचना से मृतकों के परिवारों और पूरे जिले में कोहराम मच गया है।

إرسال تعليق