Top News

जुआ खेलते 16 आरोपी गिरफ्तार, 3.11 लाख रुपये नकद बरामद

 

लखीमपुर खीरी।  अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लखीमपुर खीरी पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 21 अगस्त को बाल्मीकि बस्ती, गोला रोड स्थित अन्नू के घर में छापेमारी कर जुआ खेल रहे 16 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 3 लाख 11 हजार 262 रुपये नकद और 208 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। 

कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम को जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने अन्नू के घर पर दबिश दी, जहां 16 लोग कथित तौर पर जुआ खेलते हुए मिले। सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजू, राजेश, नसीम अहमद, ऋषभ, संजय जायसवाल, कौटिल्य गुप्ता, कमलेश, शिवा, अमित कुमार, सूरज, चमन, विकास, विनय, कमलू, शशी और मनीष शामिल हैं। इनमें अधिकांश आरोपी लखीमपुर खीरी के विभिन्न मोहल्लों व गांवों के रहने वाले हैं, जबकि कुछ आरोपी हरदोई, शाहजहांपुर और लखनऊ जनपद के निवासी बताए गए हैं। इस मामले में थाना कोतवाली सदर में मु0अ0सं0 0680/2026 के तहत धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव, सर्विलांस टीम के एएसआई शरद शुक्ला तथा कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह समेत स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली सदर पुलिस के जवान शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post