सिंगाही (लखीमपुर खीरी) थाना सिंगाही पुलिस ने आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रामकिशोर पुत्र गोविन्द निवासी ग्राम भैरमपुर थाना सिंगाही है। यह वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से जुड़े मामलों में वारण्टी था, जिसमें संरक्षित वन्य जीवों का शिकार करने और संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
वहीं अभियुक्त मनीराम पुत्र छिन्दू निवासी ग्राम इच्छानगर थाना सिंगाही है। यह आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले में वारण्टी था, जिसमें अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने का आरोप है।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिषेक और कांस्टेबल अर्पित कुमार शामिल रहे।

Post a Comment