सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्युत विभाग ने पूरे अगस्त माह मेगा कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश पर विद्युत वितरण उपखंड सिंगाही कार्यालय में 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रत्येक कार्यदिवस पर कैंप लगाया जाएगा।
उपखंड अधिकारी इं. निशांत कुशवाहा ने बताया कि मेगा कैंप में उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर विभिन्न विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कैंप के दौरान उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने, बिल संबंधी त्रुटियों का संशोधन कराने, नए विद्युत संयोजन के लिए आवेदन, विद्युत भार वृद्धि, खराब मीटर बदलवाने, श्रेणी परिवर्तन तथा अन्य वाणिज्यिक समस्याओं का समाधान करा सकेंगे।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने और बकाया विद्युत बिल जमा कर विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही विभाग ने मीडिया से भी इस जनहित सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया है, ताकि अधिकाधिक उपभोक्ता मेगा कैंप का लाभ उठा सकें।
रिपोर्ट: रिजवान अली सिंगाही नगर
Post a Comment