Top News

वांछित अभियुक्त को पढुआ पुलिस ने किया गिरफ्तार

निघासन (लखीमपुर खीरी)। थाना पढुआ पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।
थाना पढुआ में दर्ज मुकदमा संख्या 380/2026, धारा 108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अमन शर्मा उर्फ आदित्य कुमार शर्मा पुत्र अमित कुमार शर्मा निवासी ग्राम हेमपुर नेरी, थाना रामकोट, जनपद सीतापुर को पुलिस ने ग्राम उमरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना प्रभारी पढुआ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ब्रह्मानंद यादव, कांस्टेबल प्रकाश द्विवेदी, कांस्टेबल सौरभ कुमार तथा कांस्टेबल अरुण कुमार की टीम ने की।

Post a Comment

Previous Post Next Post