Top News

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


फूलबेहड़ (लखीमपुर खीरी)। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह दरोगा राजन कुमार एवं कांस्टेबल सूर्य प्रताप राघव की टीम ने ग्राम कुशमौरी सिकटिहा निवासी रवि गौतम पुत्र परदेशी को गिरफ्तार किया। रवि के विरुद्ध थाना फूलबेहड़ में मुकदमा संख्या 0515/2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5जे(2)/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। उन्होने बताया कि वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post