वृक्षारोपण करते प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे
सिंगाही। (लखीमपुर खीरी) पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और पुलिसकर्मियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिंगाही थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अगुवाई थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे ने की। इस अवसर पर उनके साथ उप निरीक्षक आशुतोष कुमार, उप निरीक्षक केसी तिवारी सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी और स्टाफ मौजूद रहे।थाना परिसर में सभी ने मिलकर नीम, पीपल, बरगद और अन्य छायादार पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार चौबे ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और गर्मी को देखते हुए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। पेड़ ही जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने के लिए हम सभी को इस अभियान से जुड़ना होगा। उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि वे बड़े होकर छाया और हरियाली दे सकें।
Post a Comment