तिकुनिया (लखीमपुर खीरी) ।
लोडिंग तथ रोस्टिंग के चलते हो रही कटौती से गुस्साए किसानों ने पावर हाउस पर पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने का मोर्चा खोल दिया। किसानों के रोष के आगे बिजली विभाग ने देर से ही सही 5 एमबीए का ट्रांसफार्मर लाकर पावर हाउस के चबूतरे पर रख दिया गया है। लेकिन आज पावर हाउस पर अधिकारी गायब रहे। जिसके चलते किसानों ने शिकायत की किसानों का कहना है। मौके पर आकर उच्चाधिकारी समस्याओं को सुने इससे किसानों को तसल्ली मिल सके।
गुरुवार को पावर हाउस पर सैकड़ो किसान मौजूद रहे। किसानों के मौजूदगी में पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर निघासन से तिकुनिया भेजा गया। ट्रांसफार्मर को नवनिर्मित चबूतरे पर रख दिया गया है। अब यह फिटिंग होने के बाद कब तक काम शुरू करेगा इस बाबत किसानों ने कहा कि हम तब तक यहां रहेंगे जब तक पावर हाउस काम करना नहीं शुरू कर देगा। अगर हम चले गए तो यहां सारा काम बंद हो जाएगा। इस दौरान बुधवार से चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष परगट सिंह, जिला सचिव सतनाम सिंह,कुलविंदर सिंह, करमजीत सिंह, मंडल सचिव जयमल सिंह, कुलदीप सिंह, गुरबाज सिंह, महेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह,गुरनाम सिंह, अंदेश सिंह, दलजीत सिंह ने बताया जब तक बिजली विभाग के उच्चाधिकारी पावर हाउस तिकुनिया नहीं आते हैं तब तक हम लोगों का अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा। ट्रांसफार्मर के चालू होने में कम से कम 15 दिन और लगेंगे अभी बहुत सामान बाकी है। जो आ रहा है फिटिंग होने के बाद ट्रायल पर काम होगा।
Post a Comment