Top News

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ सीएलएफ बेलरायां का चुनाव, अवजीत कौर बनीं अध्यक्ष

सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। आदर्श प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) बेलरायां का चुनाव सोमवार को हरद्वाही बाजार स्थित एक मैरिज हॉल में शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर अवजीत कौर, सचिव पद पर उषा गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष पद पर अनीता भारती ने जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
निर्वाचन अधिकारी एवं एडीओ पंचायत विमल वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अवजीत कौर को 116 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन देवी को पराजित किया। सचिव पद पर उषा गुप्ता ने 132 मत हासिल कर रुकसार एवं कुसुम तिवारी को पीछे छोड़ा। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर अनीता भारती ने 126 मत प्राप्त कर मीना देवी को हराकर जीत दर्ज की।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मतदान और मतगणना के दौरान एडीओ राजेश कुमार शुक्ल, डीएमएम सुरजन सिंह, आदर्श प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ की प्रबंधक शिक्षा शुक्ला सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा महिलाओं के हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post