Top News

नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगो की चिंताएं बढ़ी

तिकुनियां। (लखीमपुर खीरी) बार्डर पर बह रही मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते लोगों में बेचैनी बढ़ती जा रही है।  ग्रामीणों व किसानों में बाढ़ व कटान का भय सताने लगा है।
सीमा पर पिछले एक दशक से कोहराम मचाती आ रही मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से सीमाई इलाके में रहने वाले लोग वेचैन है, मोहाना नदी की विनाशलीला के चलते पिछले एक दशक से सीमाई इलाके का भूगोल बदल गया है। नेपाल में बहने वाली नदियां सीधे पहाड़ो से आकर मोहाना में मिलती है जिस कारण मोहाना नदी भारतीय सीमा में कोहराम मचाती है।
इलाके में बरसात से पहले सिंचाई विभाग ने कुछ चिन्हित इलाके में नदी पर जियो ट्यूब बैग लगाए,और ठोकरे भी लगाई जिससे जसनगर गांव, रेलवे ट्रैक और बंधे को बचाया जा सके। पिछले तीन दिनों से पहाड़ो पर हो रही बारिश के चलते मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से किसानों को गन्ने व धान की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है और जलस्तर और बढ़ा तो बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post