Top News

कोल्हू गोदाम में नकब लगाकर चोरी, टुल्लू पंप समेत हजारों का सामान ले उड़े चोर

सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। कस्बे के मोहल्ला भेड़ौरा स्थित एक कोल्हू गोदाम में शुक्रवार रात चोरों ने नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के पूर्व सभासद जोगेंद्र शाक्य ने कस्बे के मोहल्ला भेड़ौरा के बाहर चिरकुआ रोड स्थित अरविंद रस्तोगी का कोल्हू ठेके पर ले रखा है। शुक्रवार देर रात चोर गोदाम के पश्चिमी हिस्से की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने गोदाम में रखा करीब 20 हजार रुपये मूल्य का कोल्हू का सामान तथा एक टुल्लू पंप चोरी कर लिया।
शनिवार सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने गोदाम की टूटी दीवार देखी और इसकी सूचना अरविंद रस्तोगी व जोगेंद्र शाक्य को दी। मौके पर पहुंचकर उन्होंने चोरी की पुष्टि की और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान घटनास्थल के आसपास मोटरसाइकिल के आने-जाने के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post