Top News

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पढुआ (लखीमपुर खीरी)। थाना पढुआ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को ढखेरवा चौराहे से दबोचकर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार थाना पढुआ में पंजीकृत मुकदमा संख्या 390/2026, धारा 64(1) बीएनएस एवं धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त जहीर पुत्र सगीर अहमद, निवासी चचरापुरवा, पोस्ट सेमरा बाजार, थाना पढुआ, जनपद लखीमपुर खीरी, फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ढखेरवा चौराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोहित पुण्डीर, उपनिरीक्षक ब्रह्मानन्द यादव, कांस्टेबल उमेश कुमार एवं कांस्टेबल हर्षित कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post