सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। थाना सिंगाही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को खैरीगढ़ तिराहा क्षेत्र से पकड़कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिंगाही के प्रभारी थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह के अनुसार, थाना सिंगाही में दर्ज मु.अ.सं. 0011/2026 में वांछित अभियुक्त जयपाल यादव (27) पुत्र हवा सिंह, निवासी ग्राम कौथल कलां, थाना महेन्द्रगढ़ सदर, जिला महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) को शनिवार को खैरीगढ़ तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 137(2), 64(2)(च) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया।
Post a Comment