Top News

घर में सो रहे शिक्षक को सांप ने डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

निघासन (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के मुंशीगढ़ चखरा गांव में शनिवार देर रात एक शिक्षक की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मुंशीगढ़ चखरा निवासी 42 वर्षीय शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव शनिवार रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निघासन ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।
हालांकि चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शिक्षक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मृतक के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post