सिंगाही (लखीमपुर-खीरी)। थाना सिंगाही पुलिस ने नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस टीम ने नरोत्तम उर्फ लख्खा (19 वर्ष) पुत्र शिवकुमार तथा साकिब अली (20 वर्ष) पुत्र शाहिद अली, निवासी ग्राम सिंगाहा कला, थाना सिंगाही, जनपद लखीमपुर-खीरी को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 138/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(2) एवं 351(3), पॉक्सो एक्ट की धारा 5(ग)/6 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गंगा सिंह यादव, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल मो. उमर शामिल रहे।
Post a Comment