Top News

लखीमपुर खीरी में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम और एसपी ने सुनीं जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

 समाधान दिवस में सुनवाई करते डीएम एसपी
लखीमपुर खीरी। शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आम नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुना गया। तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने संयुक्त रूप से की। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर विधिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों का निस्तारण उच्च स्तर से किया जाना है, उनमें आवश्यक आख्या लगाकर संबंधित सक्षम अधिकारी को शीघ्र प्रेषित किया जाए, ताकि शिकायतों का समाधान अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।
इस अवसर पर जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहे और पुलिस से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित कराई। संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन ने एक बार फिर आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और न्यायपूर्ण समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Post a Comment

Previous Post Next Post