Top News

बाघ हैं वनों की शान, नई पीढ़ी बने संरक्षण की ताकत: डीएफओ कीर्ति चौधरी

निघासन(लखीमपुर खीरी)। 
उत्तर खीरी बफर जोन, दुधवा टाइगर रिजर्व के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर मीरी पीरी खालसा एकेडमी गहरा फार्म में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर खीरी बफर जोन की डीएफओ कीर्ति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर मझगई रेंज के वन अधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन के संयुक्त सहयोग से विद्यार्थियों के लिए निबंध और चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बाघ संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएफओ कीर्ति चौधरी ने कहा कि बाघ हमारे वनों की शान हैं और पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बच्चों से वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक और संवेदनशील बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम में मझगई रेंज के रेंजर अंकित सिंह, डिप्टी रेंजर मनोज कुमार यादव, वन विभाग के कर्मचारी सतीश चंद्र मिश्रा सहित मझगई रेंज की टीम उपस्थित रही। विद्यालय की ओर से प्रिंसिपल जगरूप सिंह एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

Post a Comment

Previous Post Next Post