निघासन (लखीमपुर-खीरी)। प्रदेशव्यापी 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार, 12 जुलाई 2026 को निघासन के पलिया रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह एवं नगर पंचायत निघासन के चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य ने पौधा रोपित कर किया।
सरकार की ओर से प्रत्येक संस्था को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। इसी क्रम में पूरे प्रदेश में रविवार को व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। निघासन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
Post a Comment