Top News

एक पेड़ मां के नाम अभियान: नगर पंचायत ने मुक्तिधाम में लगाए 300 पौधे

सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। प्रदेश सरकार के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को नगर पंचायत सिंगाही-भेड़ौरा द्वारा भेड़ौरा स्थित नव-निर्मित मुक्तिधाम परिसर में 300 पौधों का रोपण किया गया। नगर पंचायत ने इस वर्ष 7,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत वन विभाग द्वारा विभिन्न संस्थाओं एवं आम नागरिकों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम ने आम का पौधा लगाकर किया। इसके बाद मुक्तिधाम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर सभासद रामनरेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, आशीष भंडारी, सलाउद्दीन, दीपक सक्सेना, सभासद प्रतिनिधि सूरज कनौजिया, आफाक हुसैन, नरेंद्र गुप्ता, नामित सभासद प्रदीप श्रीवास्तव, उमाकांत कटियार, वरिष्ठ नागरिक इतवारी शाह, सोनू गुप्ता, हरीश मौर्य, लिपिक सुरेंद्र सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post