Top News

तिकुनिया कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, कावड़ यात्रा को लेकर दिए गए कड़े निर्देश

तिकुनिया खीरी। सावन मास के मद्देनजर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी निरीक्षक ने उचित दिशा निर्देश दिए है ।
 शुक्रवार को कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक में उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा में डीजे को ट्रॉली समेत 10फीट ऊंचाई तक ही बांध सकते है, डीजे को स्कूल अस्पताल और तहसील परिचर के निकट कम आवाज में बजाने में , कावड़ यात्रा के दौरान धार्मिक गानों को बजाने व एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉली न जोड़ने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कावड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर रात्रि  में पैदल यात्रा न करने के सलाह भी दी है । बैठक एसआई  आलोक राय , प्रगट सिंह , अनवर खान , सफीक अहमद , मोहम्मद मियां , जगदीप सिंह जग्गा , कृष्णा सिंह बाबू  , राजीव खत्री , विशाल विश्वकर्मा ,  सुरेंद्र अग्रवाल , रवि राजपूत ,कुलदीप शर्मा आदि  लोग मौजूद रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post