Top News

8.58 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार


लखीमपुर-खीरी। पुलिस ने 'कवच योजना' के तहत भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार  को थाना गौरीफन्टा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने गौरीफन्टा-चन्दनचौकी मार्ग स्थित डिगनिया बनकटी जंगल के पास चेकिंग के दौरान एक स्कूटी से 8.58 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की। कार्रवाई के दौरान नेपाल के कैलाली जिले निवासी 22 वर्षीय करन बहादुर गुरुंग और एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया। बरामद ब्राउन शुगर में 2.66 ग्राम करन बहादुर के पास से, 2.43 ग्राम बाल अपचारी के पास से तथा 3.49 ग्राम स्कूटी की डिग्गी में रखी टूल किट से मिली। पुलिस ने स्कूटी भी कब्जे में ले ली। इस मामले में थाना गौरीफन्टा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में सीओ पलिया तथा प्रभारी निरीक्षक गौरीफन्टा के नेतृत्व में पुलिस और 39वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post