Top News

शारदा का जलस्तर बढ़ने से ग्रांट नंबर-12 में बाढ़, 200 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित

निघासन (लखीमपुर खीरी)। शारदा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के चलते ग्रांट नंबर-12 क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई स्थानों पर पानी भर जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।
उपजिलाधिकारी यदुवीर सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान करीब 200 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत किट में तिरपाल, खाद्यान्न तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं, ताकि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए तथा क्षेत्र की लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर तत्काल अतिरिक्त राहत व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।

निघासन तहसील प्रभारी दिलीप यादव की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post