Top News

लखीमपुर-खीरी में भीषण गर्मी का कहर: सरकारी स्कूलों में 4 बच्चे हुए बेहोश

फुलबेहड़ के स्कूल में बेहोश हुई छात्रा
लखीमपुर खीरी। सोमवार को जब स्कूल खुलने पर जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो भीषण गर्मी और उमस ने बच्चों का हाल बेहाल कर दिया। भारी उमस के चलते जिले के दो स्कूलों में बच्चों के बेहोश होने की खबरें आई तो हड़कंप मच गया।
मोहम्मदी के स्कूल में बेहोश छात्र
उमस के चलते ब्लाक फूलबेहड़ के प्राथमिक विद्यालय गड़रियन पुरवा में कक्षा पांच की छात्रा रोहिणी  बेहोश हो गई इसके बाद विद्यालय के टीचर आनन फानन में उसे सीएचसी फूलबेहड़ ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही ब्लाक मोहम्मदी और धौरहरा  से भी बच्चों के बेहोश होने की खबरें आई है। भीषण गर्मी के चलते जिले में पांच बच्चों के बेहोश होने की घटना के बाद से शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों के लिए जारी टाइम टेबल को शोशल मीडिया सवाल खड़े होने लगे हैं। इसके सबंध में जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी से पूछा गया तो उन्होने बताया दोनो स्कूलों के प्रकरण का संज्ञान लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी फूलबेहड़ और मोहम्मदी को जांच सौंपी गई है। इसके साथ ही जो स्कूलों की टाइमिंग को लेकर मुद्दा उठाया गया है उस पर विचार कर बच्चों के बेहोश होने के समय भी जांच में शामिल करने को कहा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post