पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। पलिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो आरोपियों को 40 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संजय उर्फ मद्दल पुत्र तेजी लाल निवासी रंगरेजान द्वितीय, थाना पलिया तथा रोकेश कुमार उर्फ राका पुत्र रामबली निवासी बाजार-1, कस्बा पलिया को गिरफ्तार किया। तलाशी में संजय के पास से 15 ग्राम तथा रोकेश के पास से 25 ग्राम स्मैक, एक-एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पलिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
इस कार्रवाई में थाना पलिया पुलिस टीम के उपनिरीक्षकों एवं पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Post a Comment