Top News

तिकुनिया प्रीमियर लीग: पावरप्ले में 2 विकेट के बाद भी संतोष डीजे ने 107 रन बनाकर फाइनल का टिकट कटाया

तिकुनिया (लखीमपुर खीरी)
ऐपजा द्वारा आयोजित तिकुनिया प्रीमियर लीग क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल संतोष डीजे और सदर इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें संतोष डीजे ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
बुधवार को उपनिरीक्षक आलोक राय ने खिलाड़ियों से प्राप्त कर सिक्का उछाला जो कि संतोष डीजे इलेवन के पक्ष में गिरा। टॉस जीतकर संतोष डीजे ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पावरप्ले में टीम का स्कोर शून्य पर दो विकेट हो गए । छोटी छोटी साझेदारी कर बल्लेबाजों के एक सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़े फिर सातवें  विकेट के तौर पर आए साद ने  सदर इलेवन के बॉलर सचिन के  एक ओवर में 2 छक्के और जितेंद्र के  2छक्कों  की मदद से 31रन  खर्च किए ।सातवें विकेट के लिए साद और जितेंद्र के बीच 34 रन की साझेदारी हुई जिससे स्कोर 8 विकेट पर  107 रन हो गया ।
सदर इलेवन की ओर से अफजल ने 3 विकेट लिए ।
जवाब में बल्लेबाजी करने आयी सदर इलेवन की शुरूआत कुछ धीमी रही। पहले विकेट के लिए रवि, अभिषेक ने  41 रन जोड़े ।लेकिन सीमित ओवरों में सदर इलेवन ने मात्र 77 रन बना पाई और ये मुकाबला संतोष डीजे ने 29 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया ।
संतोष डीजे की ओर से अच्छी बल्लेबाजी करने पर साद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में मनोज निषाद और अमित गुप्ता ने एम्पायर, साहिल ने स्कोरर और अमन शर्मा व कुलदीप शर्मा ने कमेंट्री की।

Post a Comment

Previous Post Next Post