Top News

लखीमपुर खीरी: मैगलगंज पुलिस ने बिजली तार चोरी का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 3 कुंतल तार और कार-बाइक बरामद

लखीमपुर खीरी। थाना मैगलगंज पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सघन अभियान के दौरान पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। थाना मैगलगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 316/2026 धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित चोरी के मामले में पुलिस टीम ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी 31 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 4:15 बजे की गई। मुकदमे में अज्ञात अभियुक्तों की पतारसी और सुरागरसी के दौरान प्रकाश में आए तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 3 कुंतल एल्युमिनियम बिजली तार बरामद हुआ है। यह तार 14 बंडलों में था। इसके अलावा घटना को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई एक कार संख्या UP16BA2376 और एक मोटरसाइकिल संख्या UP31BZ0399 को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शोभित वर्मा पुत्र नारद वर्मा उम्र 23 वर्ष, बीरेन्द्र वर्मा पुत्र शिवकुमार वर्मा उम्र 28 वर्ष और सुनील कुमार पुत्र रामप्रकाश निषाद उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों गोबिन्दनगर सुलेमपुर कोन थाना खीरी जनपद लखीमपुर खीरी के निवासी हैं। सुनील कुमार मोहल्ला बीनापुरम का रहने वाला है। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। इस पूरी कार्रवाई को थाना मैगलगंज के उपनिरीक्षक मुईन अहमद खां, उपनिरीक्षक शुभम कुमार, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल प्रदीप सरोज, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह और रिजर्व आर्म्ड कांस्टेबल दीपांशु सिंह की टीम ने अंजाम दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post