Top News

बेलरायां प्रीमियर लीग-3: वरिंदर गोराया के तूफानी अर्धशतक से कॉलोनी 11 ने अक्की 11 को 14 रनों से हराया, फाइनल में बनाई जगह

बेलरायां लखीमपुर खीरी।
बेलरायां प्रीमियर लीग-3 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कॉलोनी 11 ने अक्की 11 को रोमांचक मुकाबले में 14 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कॉलोनी 11 की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम के दो महत्वपूर्ण विकेट महज 2 रन के स्कोर पर गिर गए। मुश्किल समय में वरिंदर गोराया ने मोर्चा संभाला और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। वरिंदर ने केवल 33 गेंदों में 2 चौकों और 8 छक्कों की सहायता से 62 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनका साथ निभाते हुए जतिंदर सिंह ने 22 रन का योगदान दिया। अक्की 11 की ओर से गेंदबाजी में फैसल ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अक्की 11 की पारी भी लड़खड़ाती नजर आई। टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में आसिफ ने 19 रन, अजीत ने 17 रन और फैसल ने 12 रन बनाए लेकिन कॉलोनी 11 के गेंदबाजों के सामने वे टिक नहीं सके। कॉलोनी 11 के लिए अभिषेक राज और दिवाकर राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शानदार बल्लेबाजी के लिए वरिंदर गोराया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस टूर्नामेंट का आयोजन चीनी मिल प्रशासन और फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब बेलरायां द्वारा कराया जा रहा है। मैच के दौरान तुषार लाहिड़ी, नईम अंसारी, सचिन अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, शोयब अंसारी और फैजल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीसी दिनेश वर्मा थे जिन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और आयोजकों को बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post