Top News

24 घंटे में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


पलिया (लखीमपुर खीरी)। पलिया पुलिस ने चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया पानी निकालने वाला इंजन भी बरामद किया है।
कोतवाल शिवाजी दुबे ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 214/26 में दर्ज चोरी की घटना के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दारा सिंह उर्फ तोता सिंह व गुलशन निवासी गण मुसाफिर नगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का पानी निकालने वाला इंजन बरामद किया गया है।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों का चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक झारिया सिंह, हेड कांस्टेबल हरिकेश कुमार और कांस्टेबल लक्की सिंह शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post