Top News

ऐपजा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट: रमुवापुर और सौरभ 11 ने दर्ज की जीत

मैन आफ द मैच पुरुस्कार देते हुए ऐपजा के उपाध्यक्ष विशाल विश्वकर्मा 
तिकुनियां-लखीमपुर खीरी। ऐपजा पत्रकार संघ द्वारा आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में  रविवार को खेले गए दो मुकाबलों में रमुवापुर  और सौरभ 11 ने अपने अपने मैच जीत लिए।
पहला मुकाबला सरफराज इलेवन और रमुवापुर के बीच खेला गया। रमुवापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर  चौरानवे रन बनाए,जिसमें राजा ने अपनी टीम की सधी शुरुआत की और 47 रन बनाए जबकि सरफराज इलेवन की तरफ से दिलशाद ने दो विकेट लिए ।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी  सरफराज इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही दोनों ओपनर जल्दी आउट हो गए,  सबसे ज्यादा अंकित ने 20 रन बनाए और पूरी टीम  8 विकेट खोकर 60 रन ही बना पायी।यह मुकाबला 35 रनों से रमुवापुर ने जीत लिया। राजा को मुख्य अतिथि ऐपजा के तहसील संरक्षक अशोक जैन ने मैन आफ द मैच की शील्ड प्रदान की।
दूसरा मुकाबला सौरभ इलेवन  और शाहनवाज इलेवन के बीच खेला गया । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी शाहनवाज इलेवन ने 5 विकेट खोकर 82 रन बनाए जिसमें आकाश ने 33 रन एवं तेजपाल ने 24 रनों का योगदान दिया । सौरभ इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए तनु के 31 और टेनी के 29 रन के योगदान  की बदौलत 4 विकेट खोकर जीत की तरफ बढ़ रही थी तभी एक गेंद को लेकर शाहनवाज की टीम ने एम्पायर से विवाद किया और ग्राउंड छोड़कर चले गए। कमेंट्रेटर के बार बार कहने के बाद भी जब टीम नही आई तो एम्पायर व आयोजको ने सौरभ इलेवन को जीता घोषित कर दिया। ऐपजा के उपाध्यक्ष विशाल विश्वकर्मा ने तनू को मैन आफ द मैच की शील्ड प्रदान की।

Post a Comment

Previous Post Next Post