Top News

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीसीएम चालक की मौत, क्षेत्र में शोक

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
पड़ुआ (खीरी)। थाना पड़ुआ क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में डीसीएम चालक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि केला लोड करने जा रही डीसीएम वाहन झूल रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब नौ बजे परमोधा पुर गांव के पास हुआ। डीसीएम वाहन एक किसान के खेत से केला लोड करने जा रही थी। खरवहिया-परमोधा पुर मार्ग से गुजरते समय सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार काफी नीचे झूल रहा था, जो वाहन की छत से छू गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार के वाहन से संपर्क में आने पर चालक स्थिति को संभालने के लिए डीसीएम की छत पर चढ़ गया और तार हटाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान वह हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पड़ुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post