तिकुनियां-खीरी।
कस्बे में चल रहे तिकुनियां प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट में सोमवार को हुए दो मैचों में शिवम इलेवन और संतोष डीजे इलेवन ने अपने अपने मैच जीते है।
पहले मैच में शिवम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए जिसमें समीर ने 50, मोहित राजपूत ने 37 रन बनाए। थारू इलेवन की तरफ से सुनील व विजय ने दो दो विकेट लिए। जबाब में उतरी थारू इलेवन के आलोक ने 12 रन बनाए बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक न छू सका। शिवम इलेवन के लिए हैपी ने 3,मोहित ने दो विकेट लिए। यह मैच शिवम इलेवन ने सौ रनों से जीता। मोहित को मैन आफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में संतोष डीजे इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 94 रन बनाए जिसमे सगुन ने 47,वीरेंद्र ने 25 रन बनाए। जबाब में उतरी वाहिद इलेवन की टीम 40 रन पर सिमट गई जिसमें सगुन ने 3,वीरेंद्र ने 2 विकेट लिए। यह मैच संतोष डीजे इलेवन ने 45 रन से जीत लिया। मैन आफ द मैच सगुन को चुना गया। उक्त दोनों मैच दस दस ओवर के खेले गए।
मैच में प्रधान प्रगट सिंह,पलविंदर सिंह,अभय गोयल,सत्यनारायण अग्रवाल,अमन जायसवाल, मोहन जायसवाल,रामकिशोर पटेल,आकर्ष विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post a Comment