निरीक्षण करते सभासद प्रतिनिधि सूरज कनौजिया
सिंगाही खीरी । नगर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हो गया है। सभासद प्रतिनिधि सूरज कनौजिया ने सोमवार को वार्ड में लगे सार्वजनिक वाटर कूलर का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ नगर पंचायत का इलेक्ट्रिशियन भी मौजूद रहा। उन्होंने कहा कि गर्मी में लोगों को साफ पानी मिले, इसके लिए सभी वाटर कूलरों की नियमित जांच कराई जाएगी। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधि की इस पहल की सराहना की है।
Post a Comment