Top News

तिकुनियां प्रीमियर लीग: ब्लैक पैंथर और टीएनपी पचपेड़ा ने दूसरे दिन दर्ज की जीत


तिकुनियां-खीरी। कस्बे में चल रही तिकुनियां प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो अलग अलग मैचों में ब्लैक पैंथर व टीएनपी पचपेड़ा ने जीत दर्ज की।
महाराजा अग्रसेन खेल मैदान पर चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन पहला मैच ब्लैक पैथर व हिमांशु इलेवन के बीच हुआ। पहले बैटिंग करने उतरी ब्लैक पैंथर की टीम ने राहुल 27 और अंकित पांडे 28 रनों की बदौलत नौ विकेट खोकर 100 का स्कोर खड़ा किया। हिमांशु इलेवन की तरफ से सुनील ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हिमांशु इलेवन की पूरी टीम 79 रन पर ढ़ेर हो गई। ब्लैक पैथर के लिए आमिर ने तीन विकेट लिए। इस मैच में मैन आफ द मैच आमिर को चुना गया।
दूसरे मैच में जफर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बालिंग का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टीएनपी पचपेड़ा की टीम ने प्रदीप 16 व सुरेंद्र 11 के सहयोग से आठ विकेट खोकर 63 रन बनाए। जफर इलेवन के मोनू ने चार विकेट लिए। जबाब में उतरी जफर इलेवन की टीम के शुभ व जुनैद ने 17-17 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जिता न सके। जफर इलेवन 2 रन से मैच हार गई। पचपेड़ा के बॉलर सूजा व अरुण ने 3-3 विकेट लिए। इस मैच में अरुण को मैन आफ द मैच चुना गया।
इस दौरान पुरषोत्तम गर्ग,आशीष अग्रवाल,ब्रजलाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल,पदम अग्रवाल,डॉ वीर सिंह,दर्शन गोयल,अतीकुर्रहमान, कुलदीप शर्मा,मनोज निषाद,अमित गुप्ता,अमन सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post