Top News

अवर अभियंता दिलीप कुमार ने टीम के साथ कस्बे में किया डोर-टू-डोर बिजली कनेक्शन सत्यापन

डोर टू डोर सत्यापन करते अधिशासी अभियंता
सिंगाही खीरी। विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से विद्युत विभाग ने शुक्रवार को कस्बे में विशेष अभियान चलाया। अवर अभियंता दिलीप कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने डोर-टू-डोर जाकर बिजली कनेक्शनों का सत्यापन किया। 
अभियान के दौरान टीम ने घर-घर जाकर मीटर की स्थिति, सर्विस लाइन और स्वीकृत लोड की जांच की। कई घरों में मीटर पुराने पाए गए, जिनके निशुल्क बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही जिन उपभोक्ताओं का वास्तविक लोड स्वीकृत लोड से अधिक था, उन्हें लोड बढ़वाने की प्रक्रिया समझाई गई ताकि भविष्य में ओवरलोड से ट्रिपिंग की समस्या न हो। 
अवर अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है। समय-समय पर जांच से फॉल्ट की आशंका कम होती है और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिल भुगतान करने और विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। 
इस मौके पर लाइनमैन अमरनाथ, जय सिंह, श्रीकेशन, अनिल कुमार पवन कुमार, रिजवान मीटर रीडर व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post