तिकुनियां। कस्बे के तिकुनिया उद्योग व्यापार मंडल ने नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री के नए कानून को लेकर प्रबल रोष प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन पलिया कला के क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी तथा एसडीएम पलिया को सौपा है ज्ञापन में भारत सरकार के प्रधानमंत्री को नेपाल सरकार से वार्ता कर नेपाल सरकार के प्रतिबंधों को दोनों देशों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंध हटाए जाने की मांग की गई है
तिकुनिया उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुंछल ने कहा जिस प्रकार से नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह द्वारा भारत नेपाल के व्यापार पर कड़े नियम लागू किए हैं उनसे सीमा क्षेत्र के व्यापारियों में रोष पनप गया है व्यापारियों का व्यापार चौपट होने लगा है इसको लेकर के तमाम बेरोजगारों और रोजगार बंद लोगों को ऊपर रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है प्रधानमंत्री से तिकुनिया उद्योग व्यापार मंडल मांग करता है कि जल्द ही भारत के व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के प्रधानमंत्री नेपाल सरकार से बात करके नए कानून और प्रतिबंधों पर बार्ता करें गुरुवार को तिकुनिया उद्योग व्यापार मंडल ने संपूर्ण बंदी का ऐलान करते हुए तिकुनिया में प्रदर्शन किया इसके बाद पलिया जाकर वहां के क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी तथा एसडीएम को ज्ञापन दिया है ज्ञापन देने वालों में शिशिर गुप्ता, अशोक रस्तोगी, मुदित गुप्ता,पुरुषोत्तम अग्रवाल, विवेक जैन, वासु जैन और अनुज गुप्ता शामिल रहे
Post a Comment