Top News

नौरंगाबाद में निकली भव्य कलश यात्रा, श्री शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

कलश भरने के लिए जाती महिलाएं
सिंगाही क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद में सोमवार को चतुर्थ नव दिवसीय विशाल श्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ भक्ति और श्रद्धा के माहौल में हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमृत स्टेडियम आईटीआई प्रांगण स्थित यज्ञशाला से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र की करीब एक हजार महिलाओं ने भाग लिया। पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर यात्रा में सहभागिता की, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
महायज्ञ के पूर्व आचार्य पं. सोनेलाल मिश्र वैदिक मंडली द्वारा विधि-विधान से भूमि पूजन कराया गया। इसके बाद कलश यात्रा मोतीपुर जौरहा नदी पहुंची, जहां से श्रद्धालुओं ने जल भरकर यज्ञशाला तक यात्रा निकाली। यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई तथा महायज्ञ को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सिंगाही थाना पुलिस बल पूरे समय मौके पर तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
आयोजकों ने बताया कि श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन लगातार चौथे वर्ष किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 18 मई से 26 मई तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह धार्मिक अनुष्ठान होंगे, जबकि दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक श्रीराम लीला का मंचन किया जाएगा। वहीं रात 8 बजे से 12 बजे तक वृंदावन से आई प्रसिद्ध मंडली द्वारा श्रीकृष्ण लीला प्रस्तुत की जाएगी।
कलश यात्रा एवं आयोजन में प्रधान प्रतिनिधि यादुवेंद्र अवस्थी, ओमप्रकाश पाल, डॉ. पौरुष कुमार गुप्ता, लालजी प्रसाद यादव, जयकुमार मिश्रा, सुशील कुमार दीक्षित, राकेश कुमार तिवारी, अनुराग कुमार शास्त्री, चंद्रभूषण मिश्रा, दीपक कुमार अवस्थी, नरेश कुमार यादव, नरोत्तम पाल, दयाशंकर वर्मा, छोटे लाल यादव, अभय राज शुक्ला, सोमनाथ तिवारी, शिवकुमार, यज्ञराज मौर्य, सोनू यादव, प्रेम कुमार सागर बंसी, सचिन कुमार गुप्ता सहित युवक मंगल दल कमेटी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم