धौरहरा खीरी ।सोमवार की सुबह करीब 07.00 बजे लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर थाना ईसानगर के अन्तर्गत ग्राम अदलिसपुर के मजरा भरेहटा के पास एक मैजिक गाड़ी नम्बर यू0पी0 31 AT 0449 व ट्रक संख्या यू0पी0 14 HT 5176 में भिड़ंत हो गई। मैजिक में कुल 10 व्यक्ति सवार थे,भीषण टक्कर से सभी 10 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खमरिया पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने 08 पुरुष व 02 महिलाओं को मृतक घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतको की पहचान
1.जयवीर सिंह पुत्र पेशकार सिंह निवासी मनगौढिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच उम्र करीब 25 वर्ष
2.पवन कुमार पुत्र सन्तोष निवासी रामवचनपुरवा जनपद बहराइच
3.सोहन पुत्र सन्तोष निवासी रामवचनपुरवा जनपद बहराइच उम्र करीब 21 वर्ष
4.अदनान पुत्र वकील निवासी सिसैया थाना धौरहरा खीरी उम्र करीब 19 वर्ष
5.राजेश गोयल पुत्र मनीलाल गोयल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम व थाना मिहीपुरवा जनपद बहराइच
6.सहजराम पुत्र छोटे निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम ककरहा थाना मूर्तिहा जनपद बहराइच
7.पप्पू पुत्र दूलन गौतम उम्र 18 वर्ष निवासी देवदत्तपुर थाना खैरीघाट जनपद बरहाइच
हाइच,
8.गायत्री वैश्य पत्नी रमेशचन्द्र गुप्ता उम्र 44 वर्ष निवासी मोहल्ला विजय लक्ष्मीनगर थाना कोतवाली नगर सीतापुर (पेशा-अध्यापिका प्रा0 वि रायबोझना बहराइच),
9.श्रीमती जुलेखा पत्नी स्व0 हबीब उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पलटूपुरवा थाना धौरहरा जनपद खीरी ,
10.कलैश पुत्र झब्बू लाल वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अमेठी थाना धौरहरा जनपद खीरी के रूप में हुई है।
हाइवे पर मौत बांट रहे अवैध रूप से संचालित प्राइवेट टैक्सी और ऑटो
धौरहरा खीरी । पीलीभीत बस्ती मार्ग पर लखीमपुर से सिसैया तक प्राइवेट वाहन के रूप में टाटा मैजिक और सीएनजी ऑटो वाले चालक कम किराया लेकर लोगों को मौत के मुंह मे धकेल रहे हैं और प्रशासन इन लापरवाही से चल रहे ऑटो और टैक्सियों पर कोई कार्यवाही नही कर रहा है जिसका खामियाजा राहगीरों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है,बीते दिनों लखीमपुर मार्ग के ऐरा पुल पर ई रिक्शा और ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गयी थी जिसके बाद भी ई रिक्शा चालकों पर कार्यवाही न होना चर्चा का विषय बना हुआ है ।
إرسال تعليق